पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है, "मैं दुख की इस घड़ी में अपने भाइयों-बहनों का साथ देने के लिए लखीमपुर खीरी जा रहा हूं।" इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार से अनुमति भी मांगी है। इससे पहले, यूपी ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि वह किसी को पंजाब से लखीमपुर आने की अनुमति न दें।