दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत: कृषि कानून को रद्द करने के ऐलान पर कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा को लेकर इंस्टाग्राम पर एक यूज़र का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत।" उन्होंने आगे लिखा, "अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय...सड़कों पर बैठे लोग...कानून बनाना शुरू कर दें...तो यह भी एक जिहादी देश है...उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।"