दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बनकर उभरा है भारत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में कहा, "भारत दुनिया में दूसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है...और यह प्रमुख रूप से आईआईटी छात्रों की मदद से हासिल किया गया है।" बकौल प्रधानमंत्री, "आज़ादी के 75वें वर्ष में हमारे पास...75+ यूनिकॉर्न, 50,000+ स्टार्टअप हैं...इनमें से 10,000 केवल पिछले 6 महीनों में आए हैं।"