'दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक' का अमेरिका के इवेंट में हुआ डेब्यू, वायरल हुआ वीडियो
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक कही जाने वाली हवरबाइक XTURISMO का अमेरिका में एक ऑटो शो में डेब्यू हुआ है। बाइक की ऑफिशियल टेस्ट ड्राइव का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। निर्माता जापानी कंपनी एयरविन्स टेक्नोलॉजीज़ की अगले साल इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च करने की योजना है जिसकी कीमत $777,000 (लगभग ₹6.18 करोड़) हो सकती है।