दुनिया की सबसे छोटी पार्टी ने सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली में हरा दिया: राघव चड्ढा
'आप' के सांसद राघव चड्ढा ने एमसीडी चुनाव में पार्टी की बढ़त पर कहा है, "दुनिया की सबसे छोटी पार्टी ने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली के चुनाव में हरा दिया है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी ने दिल्ली को कूड़े से ढक दिया था। एमसीडी में लोगों ने 'आप' को लाने का तय किया ताकि दिल्ली साफ हो सके।"