मैनहैटन (अमेरिका) में 'स्टेनवे टावर' पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। 1,428 फीट ऊंचे 84 मंज़िला 'स्टेनवे टावर' के डेवलपर्स का दावा है कि यह 'दुनिया की सबसे पतली गगनचुंबी इमारत' है जिसमें कुल 60 अपार्टमेंट हैं। इसकी लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 24:1 है और सीएनएन के मुताबिक, अपार्टमेंट्स की कीमतें ₹59 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच हैं।