दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बनी सूरत डायमंड बर्स, अमेरिका के पेंटागन को पछाड़ा

'सीएनएन' के मुताबिक, गुजरात में नवनिर्मित सूरत डायमंड बर्स अमेरिका के पेंटागन को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बन गई है। इस 15 मंज़िला इमारत का उद्घाटन 2023 के अंत में होगा जिसमें एक सेंट्रल 'स्पाइन' से जुड़े 9 आयताकार स्ट्रक्चर हैं। ₹3,200 करोड़ की लागत से बनी इस बिल्डिंग का फ्लोर स्पेस 71 लाख वर्ग फीट है।