ऐक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को ट्वीट किया, "आप हमारी यादों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे...दुनिया में इतनी खुशियां बांटने के लिए आपका शुक्रिया।" वहीं, अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, "वह इंसान जो हमें इतना हंसाता था कि आंखों में आंसू आ जाते थे....आपको शांति मिले।"