दुनिया में उथल-पुथल मची है, भारत का ताकतवर होना ज़रूरी: रूस-यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बहराइच में कहा कि जब दुनिया में उथल-पुथल मची हो तब भारत का मज़बूत होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "जब चारों तरफ कल-परसों क्या होगा इसकी गिनती चलती हो..तब भारत को मज़बूत होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "आज भारत का ताकतवर होना केवल भारत के लिए नहीं पूरी मानवता के लिए ज़रूरी है।"