दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में अब भी महिला विरोधी जन प्रतिनिधि हैं: कर्नाटक विधायक पर शर्मा
राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के 'रेप रोका न जा सके तो लेटकर उसका आनंद लेना चाहिए' बयान को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में अब भी ऐसे जन प्रतिनिधि हैं जो महिला विरोधी हैं और महिलाओं के प्रति घिनौनी सोच रखते हैं।"