दूरदर्शन पर फिर प्रसारित किया जाएगा धारावाहिक 'रामायण'
रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक 'रामायण' फिर से दूरदर्शन नैशनल चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। चैनल ने 'X' पर लिखा, "आ गए हैं प्रभु श्रीराम! एक बार फिर वापस आ गया है भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'। रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर #डीडी नैशनल पर।" 'रामायण' को पहली बार 1987 में टीवी पर प्रसारित किया गया था।