दूसरी पत्नी चाहती थी कि मैं डीजे का काम छोड़ दूं इसलिए उसे तलाक दे दिया: अली मर्चेंट

रिऐलिटी शो 'लॉक अप' के प्रतिभागी अली मर्चेंट ने बताया है कि उन्होंने 2016 में दूसरी शादी की थी और दिसंबर 2021 में वह अपनी पत्नी से अलग हो गए। उन्होंने बताया, "तब बतौर डीजे मैं अच्छा कर रहा था...मुझे कॉन्सर्ट्स मिल रहे थे। वह (पूर्व पत्नी) एक रूढ़िवादी परिवार से थी...चाहती थी कि मैं डीजे का काम छोड़ दूं।"