दूसरी बार लक्ष्मण रेखा लांघने से पहले सोच लेते: उदयपुर हत्याकांड पर आचार्य प्रमोद से जयराम

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उदयपुर हत्याकांड पर अपनी ही पार्टी के नेता आचार्य प्रमोद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "दूसरी बार लक्ष्मण रेखा पार करने से पहले...एक बार सोचना तो चाहिए था।" दरअसल, प्रमोद ने लिखा था, "धमकी के बावजूद कन्हैया को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई...कातिलों के साथ पुलिस व प्रशासन भी दोषी है।"