'दृश्यम 3' को लेकर बहुत डिमांड आ रही है, यह ज़रूर आएगी: 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक

अभिनेता अजय देवगन की हालिया फिल्म 'दृश्यम 2' के निर्देशक अभिषेक पाठक ने कहा है कि लोग फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "लोग उत्साहित हैं इसलिए वे तीसरे और चौथे पार्ट को लेकर कहानियां गढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से 'दृश्यम 3' को लेकर डिमांड आ रही है और (फिल्म) आएगी भी।"