देखकर अच्छा लगा: 'मिस मार्वल' सीरीज़ में 'तेरे बिना' गाना इस्तेमाल किए जाने पर चिन्मयी
'मिस मार्वल' सीरीज़ के एक एपिसोड़ में फिल्म 'गुरु' के 'तेरे बिना' गाने का इस्तेमाल होने पर इसकी गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने खुशी जताई है। चिन्मयी ने एपिसोड के स्क्रीनशॉट शेयर कर ट्वीट किया, "मिस मार्वल की ट्रैक लिस्ट में...अपना नाम देखकर...अच्छा लगा।" 'गुरु' फिल्म में यह गाना अभिनेता अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था।