देबिना बनर्जी ने प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में किया हेडस्टैंड, शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में हेडस्टैंड (शीर्षासन) करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनके पति-ऐक्टर गुरमीत चौधरी भी दिखे। उन्होंने लिखा, "जब आपको लाइफ उल्टा कर दे तो बस आप अपना नज़रिया ठीक कर लीजिए।" बकौल ऐक्ट्रेस, वह वर्षों से इसे करते आईं हैं और सुरक्षित महसूस करती हैं।