देवराज ने प्रज्वल को लेकर मुझे पत्र नहीं लिखा था, उनका दावा गलत है: कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने अपनी पार्टी के नेता देवराज गौड़ा के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि देवराज ने प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो को लेकर उन्हें पत्र नहीं लिखा था। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार वीडियोज़ के बारे में जानते थे। वह उन्हें प्रसारित करने के लिए लोकसभा चुनाव का इंतज़ार कर रहे थे।"