रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के सरोजिनी नगर में एक चुनावी जनसभा में कहा, "देवी लक्ष्मी 'कमल' पर आती हैं, 'साइकल या हाथी' पर नहीं।" उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा, "कानून व्यवस्था के मोर्चे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार काम किया है।"