'भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सीईओ सौरभ गर्ग के अनुसार, देश में 131 करोड़ आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 99.7% वयस्क आबादी का इसके लिए नामांकन हो चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्र की 300 व राज्य सरकारों की 400 योजनाएं आधार से लिंक हैं। गौरतलब है कि यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करने वाला प्राधिकरण है।