inshorts

देश की अखंडता के दृष्टिकोण से 'आप' पर लगे आरोप गंभीर: चन्नी के पत्र के जवाब में शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' पर लगे आरोपों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पत्र के जवाब में कहा है, ''एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी...और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना...देश की अखंडता के दृष्टिकोण से...अत्यंत गंभीर है।" उन्होंने कहा, "भारत सरकार ने...इसे गंभीरता से लिया है...और मैं स्वयं इस मामले को...गहराई से दिखवाऊंगा।"