देश की आज़ादी पर टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुणे में दर्ज हुईं 2 शिकायतें

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शुक्रवार को भारत की आज़ादी से जुड़ी उनकी टिप्पणी को लेकर पुणे के चतुश्रृंगी व सिंहगढ़ पुलिस थाने में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। 1 शिकायत में लिखा गया है, "रनौत के बयान से देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में गुस्से की लहर दौड़ गई है।"