देश की बेटियां हार गईं: बीजेपी द्वारा बृजभूषण के बेटे को उम्मीदवार बनाए जाने पर साक्षी मलिक

बीजेपी द्वारा कैसरगंज लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) के लिए सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर रेसलर साक्षी मलिक ने 'X' पर लिखा है, "देश की बेटियां हार गईं, बृजभूषण जीत गया।" उन्होंने कहा, "टिकट जाएगा तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?"