देश की संपत्ति बेचने वाले, देश के लिए खून बहाने वालों पर उंगली उठा रहे हैं: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तमकुहीराज (उत्तर प्रदेश) में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये लोग (बीजेपी) मेरे परिवार पर उंगली उठाते हैं...कहते हैं कि हम आतंकवाद से जुड़े हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे पिता...मेरी दादी ने इस देश के लिए खून बहाया है...और ये लोग जो इस देश की संपत्ति बेच रहे हैं...उनपर उंगली उठा रहे हैं।"