inshorts

देश की सबसे युवा मेयर करेंगी केरल के सबसे युवा विधायक से शादी

देश की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन और केरल के सबसे युवा विधायक के.एम. सचिन देव (28) ने शादी करने का ऐलान किया है। दोनों ही सीपीएम से जुड़े हैं। 21-वर्ष की उम्र में तिरुवनंतपुरम की मेयर बनी राजेंद्रन ने कहा, "हम अच्छे दोस्त हैं...हमने पहले अपनी पार्टी व माता-पिता को (शादी के बारे में) बताया...सभी ने इसका स्वागत किया।"