जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा, "70 साल पहले भारत के लोगों को देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने का मौका मिला...हमारे पास मौका है बीजेपी से जान छुड़ाने का।" उन्होंने कहा, "यह उस आज़ादी से भी बड़ी आज़ादी होगी...क्योंकि ये इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं...हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं।"