देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी के परपोते ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के परपोते सी.आर. केसवन ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तमिलनाडु के कांग्रेस नेता केसवन ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा, "मुझे पार्टी में वे मूल्य नहीं दिख रहे…जिन्होंने 2 दशकों से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने को मुझे प्रेरित किया था।"