देश के लोकतंत्र को केंद्र ने हिटलरशाही बना दिया: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर कहा है, "भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया।" वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) है। सरकार हमारे राष्ट्रीय महाधिवेशन को बाधित करना चाहती है।"