कांग्रेस नेता जयराम रमेश नें बीजेपी द्वारा जलती हुई खाकी निक्कर वाली तस्वीर को सोशल मीडिया से हटाने की मांग पर कहा, "देश को जलाने वाले प्रतीकात्मक रूप से एक निक्कर के जलते दिखाए जाने पर इतने परेशान क्यों हैं?" उन्होंने कहा, "पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है...हमने सिर्फ कार्टून के ज़रिए देश तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है।"