देश को डर से आज़ाद करो, वोट करो: यूपी चुनाव में पहले चरण के मतदान पर राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में जनता से भाग लेने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा, "देश को हर डर से...आज़ाद करो- बाहर आओ...वोट करो!" मायावती ने ट्वीट किया, "यह फैसले की घड़ी है कि यूपी में...आप...दुख झेलेंगे या आप अपना उद्धार...करेंगे।"