देश में 100 में से 42 युवा बेरोज़गार हैं, 45 वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर है बेरोज़गारी: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में 100 में से 42 युवा बेरोज़गार हैं और बेरोज़गारी 45-वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर है। उन्होंने ट्वीट किया, "बेरोज़गारी के आंकड़े युवाओं की दुर्दशा साफ बताते हैं।" राहुल ने लिखा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी, देश के युवा की आंखों में नमी और पैरों में छाले हैं पर वो रुकेगा नहीं।"