inshorts

देश में 201 दिन बाद दर्ज हुए कोविड-19 के 20,000 से कम दैनिक मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 18,795 मामले मिले और संक्रमण के चलते 179 मौतें हुईं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 201 दिन बाद कोविड-19 के 20,000 से कम दैनिक मामले मिले हैं और सक्रिय मामले 2,92,206 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24-घंटों के भीतर 26,030 मरीज़ कोविड-19 से उबरे।