केंद्र सरकार द्वारा जारी राज्यवार सूची के मुताबिक, देश में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले 781 हो गए हैं और 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दिल्ली में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 238 केस हैं जिसके बाद महाराष्ट्र में इसके 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले मिले हैं।