शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि देश में कोविड-19 वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगाए जाने का दावा फर्ज़ी है और वह इसका सबूत देंगे। बकौल राउत, देश में अब तक 23 करोड़ से अधिक डोज़ नहीं लगाए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने राउत के बयान को 'हास्यास्पद' बताया है।