inshorts

देश में कोविड-19 से अब तक 5.33 लाख लोगों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में बताया है कि देश में कोविड-19 से अब तक 5.33 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को छिपाया नहीं है। बकौल मांडविया, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मृत्यु के आंकड़े इकट्ठे करते हैं और केंद्र इसे सार्वजनिक करता है।