देश में दो तरह की राजनीति है, एक 'परिवारभक्ति' तो दूसरी 'राष्ट्रभक्ति' की: पीएम मोदी

बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश में दो तरह की राजनीति...है। एक राजनीति 'परिवारभक्ति'...दूसरी 'राष्ट्रभक्ति' की।" उन्होंने कहा, "परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को...आगे नहीं बढ़ने दिया। उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है।" बकौल प्रधानमंत्री, बीजेपी इकलौती पार्टी है जो परिवारवाद की चुनौती से देश को सतर्क कर रही है।