पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने खरगौन (मध्य प्रदेश) हिंसा को लेकर ट्वीट किया है, "बीजेपी, भारत के मूल विचार को ही खत्म करने में जुटी है...ऐसे में देश के बहुसंख्यक समुदाय की आपराधिक चुप्पी बहुत चिंताजनक है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी जिस प्रतिशोध से भारत के संविधान पर बुलडोज़र चला रही है, वह अब अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंच गया है।"