inshorts

देश में बैंक खाताधारक महिलाओं की संख्या 4-वर्षों में 25% बढ़ी; कौन से राज्य हैं अव्वल?

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, देश में बैंक/बचत खाताधारक महिलाओं की संख्या 2015-16 में 53% थी जो 2019-20 में बढ़कर 78.6% हो गई। सर्वे के अनुसार, तमिलनाडु में सर्वाधिक 92.2% महिलाएं बैंक/बचत खाताधरक हैं, जिसके बाद क्रमश: कर्नाटक (88.7%), गोवा (88.3), ओडिशा (86.5%), तेलंगाना (84.4%), हिमाचल प्रदेश (83.1%), आंध्र प्रदेश (81.8%) और पंजाब (81.6%) अव्वल राज्यों में शामिल हैं।