दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा, "देश में इस वक्त सरकारी स्कूलों को बंद करने का...बहुत खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। हरियाणा में इन्होंने (कांग्रेस और बीजेपी) 700 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया।" बकौल केजरीवाल, "हमें सरकारी स्कूल बंद नहीं करने बल्कि और खोलने हैं...सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 18 करोड़ बच्चों का भविष्य संवारना है।"