स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,271 नए मामले सामने आए हैं जबकि 11,376 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 285 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,63,530 हो गई है। वहीं, कुल 3,38,37,859 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,35,918 है।