स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,119 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10,264 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 396 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,66,980 हो गई है। वहीं, कुल 3,39,67,962 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,09,940 है।