देश में हो रहा नया ध्रुवीकरण, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट हो रहा विपक्ष: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को केरल के एक जनसभा में कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण कर रही है। उन्होंने आगे कहा, "भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं...संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देश व केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है।''