देशभक्त हैं अमरिंदर सिंह, राष्ट्रवादी लोगों संग गठबंधन के लिए हम तैयार हैं: बीजेपी नेता

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्त बताया है। उन्होंने कहा, "हमारा प्रमुख मुद्दा राष्ट्रवाद और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। इस एजेंडे पर जो भी पार्टी हमारे साथ गठबंधन करना चाहती है, उसका स्वागत है।" गौरतलब है कि सिंह ने मंगलवार को अपनी नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी।