मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि जल्द देशभर में ऑफलाइन मोड में रिटेल डिजिटल पेमेंट्स करने का फ्रेमवर्क पेश किया जाएगा। बकौल दास, "इससे उन जगहों पर मदद मिलेगी जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कम है।" आरबीआई ने सितंबर 2020-जून 2021 के दौरान ऐसी टेक्नोलॉजी के तीन सफल प्रायोगिक परीक्षण किए हैं।