देशभर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल, भोपाल में कीमत ₹110/लीटर के पार

सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को देशभर में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी की जिससे दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 25 पैसे बढ़कर ₹101.64/लीटर जबकि डीज़ल 30 पैसे बढ़कर ₹89.87/लीटर हो गया। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब ₹107.71/लीटर और डीज़ल की कीमत ₹97.52/लीटर है। भोपाल (मध्य प्रदेश) में पेट्रोल की कीमत ₹110.11/लीटर तक पहुंच गई है।