देशव्यापी असर होने की संभावना नहीं: बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव पर प्रशांत किशोर

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कहा, "बिहार में जो राजनीतिक प्रयोग हुआ है...वह एक 'राज्य-केंद्रित' घटना थी...और इसका देशव्यापी प्रभाव होने की संभावना नहीं है।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बागी रुख ‘राजनीतिक अस्थिरता’ का प्रतीक है, जिसका सामना बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नई बीजेपी’ के उदय के बाद से कर रहा है।