'देस्पासीतो' और 'गैसोलीना' गानों के लिए विख्यात सिंगर डैडी यैंकी ने छोड़ी म्यूज़िक इंडस्ट्री
'देस्पासीतो' और 'गैसोलीना' गानों के लिए विख्यात प्यूर्टो रिको के 46-वर्षीय सिंगर/रैपर डैडी यैंकी ने म्यूज़िक इंडस्ट्री छोड़ दी है और वह अब ईसाई धर्म पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। यैंकी ने अपने आखिरी कॉन्सर्ट में कहा, "मुझे दुनिया को बताने में कोई शर्म नहीं है कि जीसस मेरे भीतर हैं और मैं उनके लिए अपना जीवन समर्पित कर दूंगा।"