दो साल बाद भारत से बाहर शूट करने के लिए बेहद उत्सुक थी: रकुल प्रीत सिंह

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बायो-बबल में फिल्म शूट करना आसान के साथ-साथ काफी सुरक्षित तरीका है। रकुल ने कहा, ''मैं दो साल के बाद भारत से बाहर शूट करने के लिए बेहद उत्सुक थी।'' गौरतलब है, रकुल प्रीत फिलहाल यूके में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।