दोनों साथ में अच्छे लगते हैं: रणबीर-आलिया की जोड़ी पर ऐक्टर की मां नीतू कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने रणबीर और आलिया भट्ट की जोड़ी पर कहा है कि वे दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। ऐक्ट्रेस ने आलिया के बारे में कहा, "वह बहुत ही अच्छी और प्यारी हैं। आलिया में किसी भी तरह की नेगेटिविटी या फिर किसी से भी जलन की भावना नहीं है।"