दोषियों को फांसी होनी चाहिए: कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर सिद्धारमैया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या को लेकर कहा है, "मैं इस घटना की निंदा करता हूं। यह उस ज़िले में हुई जहां से गृह मंत्री व मुख्यमंत्री आते हैं।" कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, "दोषियों को फांसी होनी चाहिए और मैं राज्य के गृह मंत्री का इस्तीफा मांगता हूं।"