द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े थे टाइगर श्रॉफ के नाना, अभिनेता की मां ने शेयर की तस्वीरें
ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "टाइगर के नाना फ्लाइट लेफ्टिनेंट रंजन दत्त टाइगर मॉथ प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग कर रहे हैं...जब पिता द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े थे तब वह 18-19 साल के रहे होंगे...मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है। जय हिन्द।"